यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया के बाद कच्ची मतदाता सूची जारी कर दी गई जिसके बाद आज रविवार को प्रदेश के सभी बूथों पर उस बूथ से संबंधित मतदाताओं के नाम पढ़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से सूची में अपना नाम चेक करने की अपील की है साथ ही यह भी कहा है कि नाम न होने पर बीएलओ को आवेदन देकर या फिर ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी है।