शासन ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा तीन जिलों के डीएम पद से हटाए गए आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी है। कानपुर नगर के डीएम पद से हटाए गए विशाख जी. को फिर से मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पद से ही कानपुर के डीएम बनाकर भेजे गए थे। बरेली के डीएम पद से हटाए गए मानवेंद्र सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) बनाया गया है। फिरोजाबाद के डीएम पद से हटाए गए चंद्रविजय सिंह को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।