राम मंदिर निर्माण के आखिरी चरण के बीच एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे पूर्व सांसद विनय कटियार ने प्रस्तावित धन्नीपुर मस्जिद को लेकर बड़ा और विवादित बयान दिया है। पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा है कि हम धन्नीपुर मस्जिद को नहीं जानते हैं। वहां कुछ बनने वाला नहीं है।