फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Vidhansabha: विधानसभा अध्यक्ष ने अखिलेश के पाले में डाली गेंद, शिवपाल यादव को आगे की कुर्सी देने का मामला

Mon, 19 Sep 2022 09:24 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा में आगे की सीट देने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ये अखिलेश यादव को तय करना है कि शिवपाल आगे की सीट पर बैठेंगे या पीछे क्योंकि शिवपाल सपा के विधायक हैं और सपा को दो आगे की सीटें दी गई हैं।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा में आगे की कुर्सी देने के मामले में गेंद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पाले में डाल दी है। अब सपा अध्यक्ष को तय करना है कि शिवपाल आगे बैठेंगे या पीछे।

विज्ञापन


सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव को विधान सभा में पीछे की सीट दी गई है। इस पर शिवपाल ने एतराज जताया था। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी वरिष्ठता का हवाला देते हुए आगे की कुर्सी अलॉट करने की मांग की थी। इस बीच अखिलेश यादव ने भी विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि शिवपाल यादव की अपनी पार्टी है। वह प्रसपा के मुखिया हैं। ऐसे में उन्हें आगे की सीट अलॉट की जाए।

उम्मीद थी कि शिवपाल को विधानसभा सत्र के दौरान आगे की सीट दी जा सकती है, लेकिन रविवार शाम तक ऐसा नहीं हुआ है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने साफ कहा कि शिवपाल यादव को आगे की कुर्सी देने का कोई प्रावधान नहीं है। वह सपा के विधायक हैं। सपा के लिए आगे की दो कुर्सी अलॉट की गई है। यह सपा अध्यक्ष को तय करना है कि शिवपाल आगे बैठेंगे या पीछे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें