जेसीपी बबलू कुमार ने बताया कि सड़क हादसों में घायल व्यक्ति की मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन (मददगार) को अब 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पहले यह राशि 5 हजार रुपये थी। उन्होंने कहा कि सरकार स्टॉकहोम घोषणा 2020 के तहत वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर 50% तक कम करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
इन नियमों का करें पालन
- हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाएं।
- ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें।
- गति सीमा का ध्यान रखें।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
- मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।