महाकुंभ जाने वाले श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से 18 से 24 फरवरी के बीच दो-दो फेरों में वैष्णो देवी कटरा फाफामऊ जंक्शन कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04613 वैष्णो देवी कटरा फाफामऊ जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 18 व 23 फरवरी को वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से सुबह 3ः50 बजे रवाना होगी।
ट्रेन जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, सानेहवाल, अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली होते हुए रात 11ः57 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद रायबरेली होते हुए सुबह 4ः25 बजे फाफामऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04614 फाफामऊ जंक्शन वैष्णो देवी कटरा कुंभ मेला स्पेशल 19 व 24 फरवरी को फाफामऊ से शाम 7ः30 बजे चलकर लखनऊ रात 12ः10 बजे पहुंचेगी तथा उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए अगली रात 10 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल बोगियां होंगी।