फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देहरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, चेयरकार बोगी का शीशा टूटा; घबराए यात्री

Sun, 12 Apr 2026 11:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Vande Bharat: देहरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बीती शनिवार रात शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे शीशा टूट गया। 
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव। फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बीती शनिवार रात शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे चेयरकार बोगी संख्या सी-8 की एक खिड़की का कांच टूट गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे से की। देर रात लखनऊ पहुंचने पर खिड़की का शीशा बदला जा सका।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस बीती रात जब बरेली पहुंची तो किसी शरारती तत्व ने पत्थर मार दिया। इससे सी-आठ बोगी की खिड़की का शीशा टूट गया। बोगी में लखनऊ के रहने वाले शारदानंद पांडेय के छोटे भाई यात्रा कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर रेलवे से शिकायत दर्ज कराई कि उनके भाई की सीट के पास कांच पर पत्थर लगा है। 

इससे पूरी बोगी में तेज आवाज हुई, जिससे यात्री डर गए। रेलवे ने इसकी सूचना आरपीएफ कंट्रोल रूम को भी दी। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के मेरठ जाते वक्त मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी पर हरदोई में शरारती तत्वों ने पथराव किया था। लखनऊ होकर प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी रायबरेली के पास पत्थरबाजी की घटनाएं अधिक होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें