फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक से सात जुलाई तक होगा वन महोत्सव, लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे; एक्सप्रेसवे के किनारे ढाई लाख पौधे

Sun, 29 Jun 2025 07:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Van Mahotsav in UP: यूपी सरकार एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इस दौरान पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
यूपी के एक्सप्रेसवे के किनारे लगाए जाएंगे पौधे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 योगी सरकार 1 से 7 जुलाई के बीच धूमधाम से वन महोत्सव का आयोजन करेगी। वन महोत्सव के साथ ही वर्षा काल में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश में पौधरोपण के लिए कुल 2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाएगा। वहीं, यूपीडा भी एक्सप्रेसवे के पास 2.50 लाख पौधरोपण करेगा।

विज्ञापन


यूपीडा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के समीप करेगा सर्वाधिक 1.20 लाख पौधरोपण
पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत नोडल वन विभाग द्वारा सड़क मार्ग के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वहीं एक्सप्रेसवे के किनारे भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी यूपीडा को सौंपी गई है। यूपीडा पांच एक्सप्रेसवे के समीप 2.50 लाख पौधरोपण कराएगा। 

2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार 
वर्षा काल में 35 करोड़ पौधे के लिए 52.43 करोड़ पौधे तैयार कर लिए गए हैं। पौधरोपण महाभियान के नोडल वन विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से इसकी तैयारी की है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इन एक्सप्रेसवे के पास लगेंगे इतने पौधे

बुंदेलखंड -120000
पूर्वांचल-  60000
गंगा -40000
गोरखपुर लिंक- 20000
आगरा-लखनऊ-10000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें