फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 24 दिन में वैक्सीनेशन एक करोड़ के पार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 229 नए केस, 32 की मौत

Thu, 24 Jun 2021 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमितमोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि 21 से 30 जून तक हर रोज कम से कम 6 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य भी राज्य सरकार पूरा कर रही है। बुधवार को कुल 7 लाख 84 हजार लोगों को वैक्सीन डोज दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी में कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 24 दिन में 1.04 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। यानी जून माह का लक्ष्य छह दिन पहले ही पूरा हो गया है। एक जुलाई से हर दिन कम से कम 10 लाख लोगों के टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ाया जा रहा है। जून माह में एक करोड़ डोज देने का लक्ष्य रखा गया था। 23 जून तक 97 लाख डोज दी गई। 24 जून को सात लाख 84 हजार लोगों का टीकारण किया गया। इसमें 5 लाख 27 हजार लोग 18 से 44 आयु वर्ग के थे। जून माह का ग्राफ एक करोड़ का लक्ष्य पार कर गया है। 

अब तक प्रदेश में दो करोड़ 80 लाख से अधिक डोज दी जा चुकी है। अब तक  41 लाख 42 हजार से अधिक लोग टीके के दोनों डोज ले चुके हैं। एक जुलाई से रोज कम से कम 10 लाख लोगों को टीका करने की तैयारी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जुलाई से शुरू होने वाले अभियान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। टीकाकरण में लगने वाली टीम गठित हो र्गइ है। सभी जिलों में पर्याप्त वैक्सीन मौजूद है।
विज्ञापन


229 नए मरीज, 308 हुए ठीक
प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। गुरुवार को 229 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 308 लोग संक्रमण से मुक्त हुए। इसके साथ ही 32 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब सिर्फ 3552 एक्टिव केस हैं। 20 जिलों में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है जबकि 49 जिलों में 10 से कम मिरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना से रिकवरी दर 98.5 प्रतिशत और पॉजिटिविटी दर 0.08 फीसदी है। गुरुवार को मिले मरीजों में सबसे ज्यादा लखनऊ में 24, प्रयागराज में 8, मेरठ में 18, वाराणसी में 16, लखीमपुर में 11, आगरा में 12 और कानपुर नगर में 12 मरीज मिले हैं। इसी तरह दम तोड़ने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा कानपुर नगर में 11 और लखनऊ में तीन की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें