फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आरएसएस के मीडिया संवाद कार्यक्रम में UGC के मुद्दे पर हंगामा, उठाए गए संघ की चुप्पी पर सवाल

Thu, 30 Apr 2026 09:59 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में आयोजित संघ के मीडिया संवाद कार्यक्रम में यूजीसी मुद्दे पर विवाद खड़ा हो गया। सवालों के संतोषजनक जवाब न मिलने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और हंगामा हुआ। कार्यक्रम बीच में समाप्त करना पड़ा। इस दौरान संघ ने अपने सामाजिक अभियानों और विचारों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
आरएसएस के मीडिया संवाद कार्यक्रम में UGC के मुद्दे पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर बृहस्पतिवार को राजधानी के एक होटल में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में यूजीसी के मुद्दे पर हंगामा हो गया। मीडिया संवाद में मौजूद आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर इस मुद्दे पर खुलकर जवाब नहीं दे पाए तो मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


संवाद में यह सवाल उठा कि आरएसएस यूजीसी के मुद्दे पर कोई आंदोलन क्यों नहीं कर रहा । इस सवाल पर नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आरएसएस खुद कोई आंदोलन नहीं करता । उसका ऐसा कोई इतिहास नहीं है । इसके साथ ही यह भी कहा कि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है इसलिए इस पर कोई टिप्पणी भी नहीं की जा सकती है। 

इसको लेकर लोगों ने यह तर्क दिया कि आरएसएस ने ही राम मंदिर का आंदोलन किया और वह भी तब जबकि राम मंदिर का मुद्दा कोर्ट में चल रहा था। इस पर नरेंद्र कोई जवाब नहीं दे पाए। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि यह कोई प्रेस कांफ्रेस नहीं है।

विज्ञापन

 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर रहे अत्याचार का मामला

जिसमें इस तरह से सवाल जवाब हो। कई लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर रहे अत्याचार का मामला उठाते हुए कहा कि इस मसले पर भी आरएसएस कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है । इन सब सवालों के बीच मीडिया संवाद का माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

जिसको लेकर आरएसएस के नरेंद्र ठाकुर ने नाराजगी भरे लहजे में यह कहा कि देश में कई जगह उन्होंने मीडिया संवाद किया है लेकिन इस तरह का मीडिया संवाद उन्होंने कहीं नहीं देखा। इसको लेकर उनको कष्ट भी है। इस तनाव के बीच मीडिया संवाद बीच में ही समाप्त हो गया।

इस दौरान उन्होंने कई बार यह सफाई दी कि आरएसएस कभी खुद किसी मसले पर खुलकर टिपप्णी नहीं करता है क्योंकि यह समाज के लोगों का ही एक संघ है। ऐसे में लोग खुद अपने बात को आगे आकर रखते हैं।

 

विज्ञापन

अब पंच परिवर्तन पर संघ का जोर

आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने मीडिया संवाद कार्यक्रम में सबसे पहले संघ के संस्थापक डा. केशव राव बलीराम हेडगेवार के जीवन के बारे में बताया। यह बताया कि किस तरह संघ की स्थापना हुई और किन-किन क्षेत्रों में संघ के विभिन्न संगठन सामाजिक सेवा का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अब संघ का जोर पंच परिवर्तन पर है। इनमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण सरंक्षण, स्वदेशी आचारण और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। यह अभियान व्यक्ति के निर्माण के माध्यम से समाज को आधिक संगठित,आत्मनिर्भर और नैतिक बनाने पर केंद्रित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें