लखनऊ के ठाकुरगंज में शादी के बाद विदाई के समय दहेज विवाद पर हंगामा हो गया। कन्या पक्ष ने दस लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए दुल्हन विदा करने से मना कर दिया। नैनीताल से आई बारात बिना दुल्हन लौट गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ के ठाकुरगंज में सोमवार सुबह सिटी मैरिज लॉन में दहेज में दस लाख रुपये नहीं देने पर वर और कन्या पक्ष में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाया। मगर कन्या पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से मना कर दिया। ऐसे में वर पक्ष को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
बालागंज निवासी युवक ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी नैनीताल के तल्लीताल निवासी युवक से तय हुई थी। रविवार को सिटी लॉन बारात आई थी। सारी रीति रिवाज और शादी हुई। सुबह दूल्हा दहेज में पांच सोने के गहने, दस लाख रुपये और एक हीरे की अंगूठी की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर आरोपी और उसके घरवाले हंगामा करने लगे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
वहीं, मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज आम्रपाली राज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह विदाई के समय कन्या पक्ष ने दूल्हे को उपहार में सोने की अंगूठी मिली थी, जो टूटी निकली थ। दूल्हे ने कन्या पक्ष को अंगूठी की मरम्मत कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
यह बात कन्या पक्ष को नागवार गुजरी और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को करीब तीन घंटे तक समझाया। मगर दुलहन के पिता विदाई के लिए माने। ऐसे में बरात को ऐसी ही लौटना पड़ा। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह के मुताबिक दुलहन के पिता ने तहरीर दी है। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।