फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डिंपल के कपड़ों पर मौलान रशीदी की टिप्पणी पर बवाल, मुस्लिम समाज ने कहा होगा सामाजिक बाहिष्कार

Tue, 29 Jul 2025 06:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Maulana Sajid Rashidi: संसद मस्जिद जाने पर डिंपल यादव के ऊपर मौलाना साजिद रशीदी की अश्लील टिप्पणी पर पसमांदा मुस्लिम समाज ने उनकी सख्त निंदा की। 
विज्ञापन
मौलान साजिद रशीदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद मस्जिद जाने पर डिंपल यादव के ऊपर मौलाना साजिद रशीदी की अश्लील टिप्पणी पर पसमांदा मुस्लिम समाज ने सख्त नाराजगी जताते हुए निंदा की। संगठन ने मौलाना रशीदी को सियासी दलाल करार देते हुए उनका सामाजिक बहिष्कार जरूरी बताया।

विज्ञापन


लालबाग स्थित कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने डिंपल यादव की मस्जिद में मौजूदगी को लेकर मौलाना साजिद रशीदी की गई अशोभनीय, अश्लील और नारी-विरोधी टिप्पणी को सियासी दलाली की इंतहा और इस्लामी मूल्यों का घोर अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि मौलाना रशीदी मजहब का चोला ओढ़ कर टीवी स्टूडियो में कट्टरपंथी ठेकेदारों की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और सत्ता के इशारे पर समाज को गुमराह करते हैं। 

महिला सांसद के पहनावे और शरीर को लेकर की गई टिप्पणी उनकी बीमार मानसिकता का नतीजा है, इसका इस्लाम से कोई वास्ता नहीं। अनीस मंसूरी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने भी मस्जिद-ए-नबवी में गैर मुस्लिमों का स्वागत किया था। इस्लाम संवाद सिखाता है, बैर नहीं। उन्होंने कहा कि हमारा मजहब हया सिखाता है, बेहूदगी नहीं। औरतों की इज्जत करना इस्लाम की पहचान है। उन्होंने इस्लाम की आड़ में जहालत और अश्लीलता फैलाने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की। इस मौके मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एहसान मंसूरी, कारी शफीक आलम कादरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मारा

मौलाना साजिद रशीदी को सपा कार्यकर्ता ने न्यूज स्टूडियो में मारा थप्पड़ - फोटो : वीडियो ग्रेब
नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में उस समय हंगामा मच गया, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया। यह घटना मौलाना द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। 



टीवी शो के दौरान मौलाना ने दिया था डिंपल यादव पर बयान
घटना की शुरुआत तब हुई, जब एक टीवी डिबेट शो में मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के मस्जिद में पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मस्जिद में सपा की बैठक के दौरान डिंपल बिना सिर ढके बैठी थीं, जो इस्लामिक मर्यादाओं के खिलाफ है। इस बयान ने सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैला दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें