यूपीडा के मुख्य अभियंता पवन वर्मा वित्तीय अनियमितता में फंस गए हैं। उनके खिलाफ नियम-7 के तहत जांच के आदेश दिए गए हैं। इस नियम के तहत दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी तक का प्रावधान है। एक दिन पहले ही वर्मा को उनके मूल विभाग पीडब्ल्यूडी में वापस करते हुए प्रतीक्षारत किया गया था।
जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई उस कार्यकाल के लिए की गई है, जब पवन वर्मा भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर थे।
बेयर वोट चार्टरिंग अनुबंध के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितता और इस फर्म के पोस्ट डेटेड चेक के बाउंस होने पर आवश्यक कार्रवाई न किए जाने पर नियम-7 के तहत जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।