फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी टीईटी 29 और 30 जनवरी को, परीक्षा के दिन कॉलेजों में होगा अवकाश, इस तिथि पर नहीं होगी कोई और परीक्षा

Mon, 08 Sep 2025 10:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP TET: यूपी टीईटी का आयोजन अगले साल 29 और 30 जनवरी को होगा। शासन ने निर्देश दिया है कि उस दिन कोई और परीक्षा का आयोजन न हो। 
विज्ञापन
Supreme court on TET qualification - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उप्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने यूपी टीईटी समेत तीन प्रमुख परीक्षाओं की तिथि पिछले दिनों जारी की गई थी। यूपी टीईटी का आयोजन 29-30 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद यह पहली टीईटी होगी। इस क्रम में शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि इन तिथियों को कॉलेजों में कोई परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाए।

विज्ञापन


इन तारीखों को विद्यालयों में छात्रों की छुट्टी रहेगी। आयोग प्रवक्ता की लिखित परीक्षा 15-16 अक्तूबर व प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) की लिखित परीक्षा 18-19 दिसंबर को और यूपी टीईटी का आयोजन 29-30 जनवरी 2026 को प्रस्तावित की गई है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक, सचिव व संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव को पत्र भेजकर इस संबंध में निर्देश दिए हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद यह पहली टीईटी होगी। ऐसे में टीईटी को लेकर शिक्षकों में हलचल बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें