फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, जांच में सहयोग न करने का आरोप

Wed, 10 Dec 2025 06:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्व आईपीएस व आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को लखनऊ से दिल्ली जाने के दौरान एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जांच में सहयोग न करने के कारण गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालकटोरा थाने में जमीन आवंटन के मामले में धोखाधड़ी के आरोपी पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने सीतापुर महोली बॉर्डर से गिरफ्तार किया। मामला देवरिया जनपद से जुड़ा था तो पुलिस ने उनको देवरिया ले गई और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उनको 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस मामले में अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर भी आरोपी हैं।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 12 सितंबर को तालकटोरा थाने में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर पर फर्जीवाड़ा करके देवरिया में जिला उद्योग केंद्र से औद्योगिक प्लाट बी-2 का आवंटन कराने का केस दर्ज किया गया था। 

आरोप था कि अमिताभ ठाकुर ने एसपी देवरिया रहते हुए पद का गलत प्रयोग किया और पत्नी को प्लाट आवंटित कराने में मदद की। नूतन ठाकुर ने प्लाट लेते समय अपना और पति अमिताभ ठाकुर का नाम गलत लिखा और पता खैरा, जिला सीतामढ़ी, बिहार दर्शाया। एफआईआर तालकटोरा आवास विकास कालोनी निवासी संजय शर्मा की तहरीर पर दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने एसआईटी का गठन कर जांच का आदेश दिया था। एसीपी चौक राजकुमार सिंह एसआईटी के प्रभारी थे और पूरे मामले की गहनता से जांच की गई। डीसीपी ने आगे बताया कि जनपद देवरिया में अभिलेखीय साक्ष्य संकलन, बिहार में संबंधित नाम पते के सत्यापन, और गवाहों से पूछताछ के बाद अमिताभ ठाकुर के खिलाफ साक्ष्य पाए गए। 

इस आधार पर बीती रात उनको गिरफ्तार किया गया। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि अमिताभ ठाकुर से पहले देवरिया पुलिस ने एक घंटे तक पूछताछ की और फिर पुलिस लाइन में उनको मेडिकल कराया। इसके बाद भारी सुरक्षा के बीच उनको कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। डीसीपी ने बताया कि केस में नामजद अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर की भी पुलिस तलाश कर रही है।

पत्नी नूतन का आरोप ट्रेन से उठा ले गई पुलिस

अमिताभ ठाकुर की पत्नी सोशल एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर का कहना है कि अमिताभ ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। शाहजहांपुर में सादे कपड़ों में आधी रात कुछ लोग ट्रेन में घुसे और पति को साथ ले गए। पहले खबर आई कि अमिताभ ठाकुर को किडनैप किया गया है। बाद में नूतन ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने कॉल कर अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी की जानकारी दी। नूतन ठाकुर का कहना है कि 26 साल पुराना मामला सामान्य सिविल विवाद का है।

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं अमिताभ ठाकुर

अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी है। उनकी पहली पोस्टिंग गोरखपुर में बतौर एसपी हुई थी। अमिताभ की पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर सोशल एक्टिविस्ट हैं। 23 मार्च, 2021 को अमिताभ ठाकुर को जबरन रिटायर कर दिया था। बाद में अमिताभ ठाकुर ने अपनी राजनीतिक पार्टी आजाद अधिकार सेना बनाई और वह उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें