फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में एक साथ दो तरह के मौसम, लखनऊ में दर्ज हुई सीजन की दूसरी गर्म रात; कई जिलों में बारिश

Sat, 24 Jan 2026 05:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Rain Alert: यूपी में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। कुछ जिलों में जहां बादल की वजह से जहां रात का तापमान बढ़ा हुआ है तो वहीं कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। 
विज्ञापन
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश संभल में 95 मिमी. हुई। मौसम विभाग के अनुसार, तराई के ऊपरी इलाकों में उत्तराखंड बॉर्डर पर अच्छी बारिश हुई। बारिश का यह दौर 26 जनवरी के बाद यानी 27 और 28 जनवरी को फिर से लौटेगा और ठीक-ठाक बारिश के आसार हैं। रविवार से मौसम में 5 से 6 डिग्री की गिरावट भी आने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार देर रात मेरठ में 38 मिमी., मुजफ्फरनगर में 31.2 मिमी. और सहारनपुर में 31 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही उत्तराखंड बॉर्डर के जिलों में 60 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन रविवार और सोमवार को तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं। 

फिलहाल तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 27 जनवरी से बारिश का दौर दो दिन के लिए फिर से वापस आएगा और अच्छी बारिश की उम्मीद है। अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से सटे जिलों में रविवार और सोमवार को सुबह घना कोहरा होने के आसार हैं। सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद समेत कई जिले कोहरे से प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में सीजन की सबसे गर्म रही रात

लखनऊ में रात का तापमान बढ़ा रहा। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। यही नहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान के साथ लखनऊ में पिछली रात प्रदेश में भी सबसे गर्म दर्ज की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ के इतिहास में यह 2005, 2007 और 2019 के बाद जनवरी माह की चौथी सबसे गर्म रात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें