फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पैसा लेकर ट्रक छोड़ने के आरोप में राज्य कर में सहायक आयुक्त सहित दो सस्पेंड, विभाग में खलबली

Wed, 27 Nov 2024 07:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Two officers suspended in UP: पैसा लेकर ट्रक छोड़ने के आरोप में राज्य कर में सहायक आयुक्त सहित दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से विभाग में खलबली है। 
विज्ञापन
सरकार ने लिया सख्त फैसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त और राज्य कर अधिकारी को पैसा लेकर ट्रक छोड़ने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सहायक आयुक्त अपूर्वा पटेल और राज्य कर अधिकारी नरेश कुमार मेरठ सचल दल में तैनात हैं। दोनों के निलंबन का आदेश प्रमुख सचिव एम. देवराज ने मंगलवार देर शाम जारी कर दिया। ताजा कार्रवाई के बाद पहले से ही विभाग में मची खलबली और तेज हो गई है।

विज्ञापन


शासनादेश के मुताबिक द सन एंड मून कंपनी का माल लदा ट्रक हरियाणा से हल्द्वानी जा रहा था। 25 अक्तूबर को ट्रक रोककर मेरठ सचल दल इकाई तृतीय की सहायक आयुक्त अपूर्वा पटेल और राज्य कर अधिकारी नरेश अग्रवाल ने जांच की थी। बताया जाता है कि ट्रक में गिफ्ट आइटम थे। इस मामले में पैसा लेकर ट्रक को छोड़ने की शिकायत हुई थी, जिसके जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाई गई, जिसके बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

दोनों अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विजय कुमार को नियुक्त किया गया है। निलंबन की अवधि तक दोनों अधिकारी अपर आयुक्त ग्रेड-1 झांसी से संबद्ध रहेंगे। इससे पहले 11 वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। ये कार्रवाईयां आदेशों का अनुपालन न करने और राजस्व वृद्धि का टारगेट पूरा न करने की वजह से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें