फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी : केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन में फंसीं लखनऊ की दो बहनें, तलाश करने पहुंचे परिजन

Tue, 03 Nov 2026 11:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/उत्तरकाशी

सार

भाई अतुल वर्मा ने बताया कि ट्रेकिंग एजेंसी की ओर से उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई। वह सोशल मीडिया पर खबर देखने के बाद उत्तरकाशी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
हिमस्खलन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन में फंसने वाले पर्वतारोहियों में लखनऊ के गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी हैं। मंगलवार को भाई अतुल वर्मा परिजनों के साथ उन्हें ढूंढने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रेकिंग एजेंसी की ओर से उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई। वह सोशल मीडिया पर खबर देखने के बाद उत्तरकाशी पहुंचे हैं।

विज्ञापन


अतुल वर्मा ने बताया कि वर्तिका फ्रीलांसर इन्फ्लुएंसर और दीपिका निजी कंपनी के लिए ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करती हैं। दोनों बहनों को ट्रैकिंग का शौक था और वह नेपाल और भारत में कई जगह ट्रैकिंग कर चुकी हैं। दो माह पूर्व दोनों फूलों की घाटी सहित हेमकुंड साहेब की ट्रैकिंग करके लौटी थीं।

एक साल पहले अतुल वर्मा और उनकी दोनों बहनों ने दोस्तों के साथ उत्तरकाशी के मोरी के केदारकांठा पर ट्रैकिंग की थी। अतुल ने बताया कि वह दोनों बहनों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद के साथ उत्तरकाशी आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें