फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घूसखोरी के आरोप में हरदोई के दो अधिशासी अधिकारी निलंबित, विभागीय कार्रवाई का आदेश

Wed, 17 Jun 2026 10:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शाहाबाद नगर पालिका परिषद में तैनात अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को घूस लेने के आरोप में निलंबित किया गया है। अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या को एक ठेकेदार से भुगतान के बदले कमीशन एवं घूस लेने से संबंधित वीडियो वायरल होने तथा एफआईआर दर्ज होने पर निलंबित किया गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घूसखोरी के आरोप में स्थानीय निकाय विभाग ने हरदोई में तैनात दो अधिशासी अधिकारियों कृष्ण कुमार सोनकर और नीलाव शल्या को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


निदेशक, स्थानीय निकाय अनुज कुमार झा ने बताया कि हरदोई की शाहाबाद नगर पालिका परिषद में तैनात अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को घूस लेने के आरोप में निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई एडीएम (न्यायिक) एवं प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निकाय) तथा नगर पालिका परिषद शाहाबाद के अध्यक्ष द्वारा दी गई सूचनाओं के आधार पर की गई है।

इसी तरह बिलग्राम नगर पालिका परिषद में तैनात अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या को एक ठेकेदार से भुगतान के बदले कमीशन एवं घूस लेने से संबंधित वीडियो वायरल होने तथा एफआईआर दर्ज होने पर निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में डीएम हरदोई और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट के तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें