यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह और मोहम्मद दानिश ने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान इसमें कोई विशेष परिवर्तन न होने के आसार हैं। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद व रूहेलखंड मंडल के जिलों में कहीं-कहीं रात में शीतलहर चलने के साथ पाला पड़ने की भी संभावना है। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि से इसके समाप्त हो जाने की भी संभावना है। यद्यपि इस दौरान प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों में कहीं-कहीं भोर के समय घने कोहरे के साथ अन्य स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे के पड़ने के आसार हैं। दिन चढ़ने के साथ तेजी से कोहरे के छंट जाने से दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी।