फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : परिहवन विभाग में आरटीओ व एआरटीओ समेत करीब एक सौ कर्मियों के तबादले

Fri, 16 Jul 2021 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

परिवहन विभाग के कई आरटीओ व एआरटीओ के स्थानांतरण किए गए हैं। जिसकी सूची शुक्रवार को जारी की गई। सूची के अनुसार परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात निर्मल प्रसाद को उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र बनाया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग के कई आरटीओ व एआरटीओ के स्थानांतरण किए गए हैं। जिसकी सूची शुक्रवार को जारी की गई। सूची के अनुसार परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात निर्मल प्रसाद को उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र बनाया गया है। जबकि  लखनऊ की आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह को स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का अपर सचिव के पद पर तैनाती मिली।

विज्ञापन


इसी क्रम में लखनऊ में तैनात आरटीओ संजय कुमार तिवारी को मिर्जापुर आरटीओ प्रशासन बनाया गया है। देवा रोड एआरटीओ अंकिता शुक्ला को आयुक्त मुख्यालय पर एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया और इस पद पर एआरटीओ सर्वेश अस्थाना की तैनाती की गई। लखनऊ आरटीओ कार्यालय में तैनात एआरटीओ संजय कुमार गुप्ता को एआरटीओ प्रर्वतन फिरोजाबाद में तैनात मिली। इसके अतिरिक्त सौ के आसपास तबादले हुए हैं। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने ट्रांसफर की सूची को अंतिम रूप दिया। इसमें 16 आरटीओ और 40 एआरटीओ इधर से उधर किए गए हैं। जबकि संभागीय निरीक्षक प्राविधिक के 15 व 16 यात्रीकर अधिकारियों और आधा दर्जन चपरासी व उर्दू अनुवादकों का भी तबादला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें