दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेन।
- फोटो : AI Generated
दीपावली एवं छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासनने विभिन्न रूटों पर नौ त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें लखनऊ, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर एवं आसपास के स्टेशनों से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इनसे दिल्ली, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र एवं गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि गाड़ी संख्या 05211 मुजफ्फरपुर–आनन्द विहार टर्मिनल मंगलवार को मुजफ्फरपुर से 13.35 बजे चलकर गोरखपुर होते हुए अगले दिन बुधवार को लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 01.40 बजे प्रस्थान कर 09.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09439/09440 अहमदाबाद–गोरखपुर–अहमदाबाद से 18 नवंबर को 01.00 बजे चलकर कानपुर, ऐशबाग से 00.58 बजे, बाराबंकी से 02.25 बजे एवं गोंडा से 03.40 बजे होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 19 नवंबर को गोरखपुर से 10.50 बजे चलकर गोंडा से 13.40 बजे, बाराबंकी से 14.55 बजे एवं ऐशबाग से 16.30 बजे प्रस्थान कर अहमदाबाद पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05517/05518 सहरसा–अमृतसर–सहरसा 18 नवंबर को 13.35 बजे चलकर गोरखपुर से अगले दिन 00.45 बजे तथा लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 06.05 बजे प्रस्थान कर दिल्ली एवं अम्बाला होते हुए अमृतसर पहुंचेगी।
वापसी में अमृतसर से 20 नवंबर को 04.00 बजे चलकर लखनऊ से 18.40 बजे तथा गोरखपुर से अगले दिन 00.12 बजे प्रस्थान कर सहरसा पहुंचेगी।