फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बोलेरो के पलटने से तीन की मौत; आठ गंभीर रूप से घायल

Sun, 01 Mar 2026 06:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Accident on Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लोनीकटरा के नेरा कबूलपुर गांव के पास टॉयर फटने से अनियंत्रित हुई बोलेरो पलटने से तीन की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा ने पुलिस के साथ राहत व बचाव कार्य करते हुए सभी को लखनऊ भेजवाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बोलेरो लखनऊ से अयोध्या जा रही थी। अचानक पिछला टॉयर फका और बोलेरो एक्सप्रेस वे पर पलटते चली गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा सुरक्षा व लोनीकटरा पुलिस ने क्षतिग्रस्त हो चुकी बोलेरो में सवार लोगों को निकाला और निकट में स्थित लखनऊ जिले के गोसाइगंज सीएचसी भेजा। 

पुलिस के अनुसार गाड़ी में अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र केसुक्खापुर गांव के चालक अजीत कुमार, इसी थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर के वंश बहादुर, इनकी पत्नी निर्मला, राजकुमार, करमचंद की पत्नी श्याम कली, बाबूराम, रंगबहादुर की पत्नी रेखा, बलिराम की पत्नी शांति देवी, इंद्रपति, पांडेयपुरवा गांव के सियालाल व इनकी पत्नी पराना घायल हो गई थीं। 
विज्ञापन


लोनीकटरा थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि बाबूराम, रेखा व शांति देवी की मौत लखनऊ में हो गई है। पुलिस एंबुलेंस के साथ गई थी। अयोध्या से परिजन लखनऊ पहुंच रहे हैं। वहीं पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें