बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हमीरपुर व आस पास के क्षेत्र।
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, शामली, बागपत, मेरठ, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, महोबा व आस पास के क्षेत्र।
राजधानी में मंगलवार को हुई सीजन की पहली झमाझम बारिश में ही नगर निगम की नालों की सफाई के दावों की कलई खुल गई। आशियाना, अलीगंज और गोमतीनगर समेत कई इलाकों में सड़कें, गलियां लबालब हो गईं। घरों में पानी घुसने से लोगों को गृहस्थी के सामान का नुकसान भी हुआ। गनीमत रही कि दोपहर बाद मौसम खुल गया, वरना मुसीबत बढ़ जाती। बारिश बंद होने पर अफसर और कर्मचारी सड़क पर उतरे और जल निकासी का काम शुरू किया।
सोमवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश मंगलवार को तेज हो गई। इससे गोमतीनगर में भरवारा अंडरपास में कई फीट तक पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई दोपहिया वाहन पानी के बीच बंद हो गए। नगर निगम को पंप लगाकर यहां का पानी निकालना पड़ा।
गोमतीनगर के तखवा और मड़ियांव में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। आशियाना के सेक्टर-एम, एल और खजाना चौराहे के पास नाला ओवरफ्लो होने से सड़कों व गलियों में पानी भर गया। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। यहां भी लोग घरों से पानी निकालने के लिए मशक्कत करते नजर आए।
जल निकासी की व्यवस्था फेल
विभूति खंड में किसान बाजार के सामने जल निकासी की व्यवस्था चोक होने से सड़क पर पानी भर गया। गोमतीनगर के विनम्र खंड में नाले-नालियां चोक होने से जलभराव की समस्या रही। पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने नगर निगम की टीम बुलाई। इसके बाद जेसीबी से नाली खुलवाकर परेशानी दूर की गई। नालियां और सीवर चोक होने से अलीगंज की एलकेएस कॉलोनी में एक फीट से अधिक पानी भर गया। सरोजनीनगर में गौरी बाजार के पास कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पानी भरने से दुकानदार परेशान हुए। भूतनाथ बाजार और अलीगंज सेक्टर-ओ में भी जलभराव की समस्या रही।
धंसी सड़क, ट्रैक्टर ट्रॉली फंसी
फैजुल्लागंज की कृष्णा लोक कॉलोनी में बारिश के दौरान सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत न किए जाने से मैनहोल के पास ही सड़क धंस गई। यहां से निर्माण सामग्री लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली इसमें फंस गई। इससे थोड़ी देर जाम की भी स्थिति बनी रही।
राजधानी में मंगलवार को मानसून पूरे रंग में नजर आया। तड़के से शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी। सुबह करीब 10 बजे तक 66.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो इस सीजन की सबसे अच्छी वर्षा रही। बारिश थमने के बाद भी बादलों की आवाजाही जारी रही और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना बना रहा। लगातार हो रही बारिश के असर से दिन और रात के तापमान में केवल 4.7 डिग्री का अंतर रह गया। पूरे दिन मौसम में ठंडक घुली हुई महसूस हुई।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी लखनऊ में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बृहस्पतिवार से बारिश की रफ्तार कुछ धीमी पड़ने के संकेत हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।