फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में आज से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, जानिए कितनी ढीली करनी पड़ सकती है जेब; लिस्ट जारी

Wed, 01 Apr 2026 08:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Toll Tax in UP: यूपी सहित पूरे भारत में एक अप्रैल से टोल टैक्स की दरें बदल जाएंगी। लखनऊ के आसपास बने टोल में बदली हुई दरों की लिस्ट जारी हो गई है। 
विज्ञापन
एक अप्रैल से महंगा होगा टोल टैक्स। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़कों पर टोल भी महंगा हो जाएगा। ऐसे में नवाबगंज, बाराबंकी के अहमदुपुर टोल, रौनाही टोल सहित सभी टोल से गुजरने वालों को पांच से दस रुपये अधिक खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


टोल प्लाजा से 20 किमी की दायरे में गैर वाणिज्यिक वाहन के लिए 360 रुपये प्रतिमाह मासिक पास की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यदि वाहन चौबीस घंटे के अंदर टोल से लौटता है तो 25 प्रतिशत छूट मिलती है। वहीं सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सितंबर से नई दरें लागू होंगी। यह टोल निजी हाथों में है।
विज्ञापन


बुधवार से यह लगेगा टोल
- कार, जीप, वैन के लिए एकल यात्रा पर एकल 120 रुपये व 24 घंटे में वापसी पर 180 रुपये शुल्क देय होगा।
- हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए 195 रुपये एवं उसी दिन लौटने पर 295 रुपये देने होंगे।
- बस या ट्रक की एकल यात्रा पर  410 रुपये, 24 घंटे में लौटने पर 615 रुपये
- थ्री एक्सल वाणिज्यिक वाहनों के लिए 445रुपये एवं 670 रुपये
- सात या अधिक धुरी वाले वाहन के लिए  785 रुपये एवं उसी दिन लौटने पर 1175 रुपये


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें