शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी उफान पर है। नदी जल स्तर बढ़ने से बगलिहार जलविद्युत परियोजना में पानी भर गया। डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्रीधर पाटिल ने स्थिति को स्वीकार किया और लोगों से नदियों और उफनती धाराओं से दूर रहने का आग्रह किया।
मानसून के प्रभाव से देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश हो रही है। राजस्थान में मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार को भी पूर्वी राजस्थान के विभिन्न जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। बांसवाड़ा जिले के सज्जानगढ़ में सबसे अधिक 130 मिमी हारिश हुई। जयपुर के बस्सी में भी 110 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।