फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एसआईआर में दावा-आपत्ति का आखिरी मौका आज, फॉर्म-6 भरकर मतदाता के रूप में कराएं पंजीकरण

Fri, 06 Feb 2026 09:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एसआईआर प्रक्रिया के तहत दावा और आपत्ति करने का आज आखिरी मौका है। इसके लिए सभी बूथों पर संबंधित बीएलओ सुबह 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे और फार्म भरने व जमा करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दावा और आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार निर्धारित है। जिन लोगों का नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि मृत या स्थानांतरित (शिफ्टेड) मतदाताओं के नाम हटाने के लिए भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए सभी बूथों पर संबंधित बीएलओ सुबह 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे और फार्म भरने व जमा करने में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें -  "घूसखोर पंडत" के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को अब ऑनलाइन क्लास की भी सुविधा, एससीईआरटी उपलब्ध कराएगी रिकॉर्डेड लेक्चर
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत जिले में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब 1,95,000 लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है, जबकि लगभग 3,300 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि दावा-आपत्ति की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी पूरी की जा सकती है, जिससे अधिक से अधिक लोग अभियान के समयसीमा के भीतर आवेदन कर सकें। इसके बाद भी जो लोग नया मतदाता बनने से वंचित रह जाएंगे उनके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को बंद नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें