फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए के फ्लैटों पर दो लाख रुपये तक की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 'पहले आओ, पहले पाओ' योजना के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण अपने फ्लैटों पर दो लाख रुपये तक की छूट दे रहा है। प्राधिकरण के प्राइम लोकेशन पर वन, टू व थ्री बीएचके फ्लैट हैं।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि 20 से 50 लाख रुपये के अपार्टमेंटों पर एक लाख रुपये, 50 से 75 लाख रुपये के अपार्टमेंटों पर डेढ़ लाख रुपये और 75 लाख रुपये से अधिक की कीमत के अपार्टमेंटों पर दो लाख रुपये की छूट दी जा रही है।

तीन मार्च से शुरू हुई छूट का लाभ 27 मार्च तक उठाया जा सकता है। इतना ही नहीं सरकारी कर्मचारी 25 और सामान्य नागरिक 35 प्रतिशत भुगतान कर तत्काल कब्जा पा सकते हैं। आवंटन के 45 से 90 दिन में पूरी रकम जमा करने पर छह प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 180018005000 पर संपर्क कर सकते हैं। गोमतीनगर स्थित एलडीए कार्यालय में सुबह दस से शाम पांच बजे तक व वेबसाइट property.upda.co.in पर भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें