फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी टिंबर एसोसिएशन ने मनाया विजय दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी टिंबर एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने समस्या के समाधान का एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया। उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने ऐशबाग स्थित अपने प्रतिष्ठान पर हुए कार्यक्रम को विजय दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से पुश्तैनी टिंबर व्यापारियों को न्याय दिलवाया। 15 जुलाई 2024 को डॉ. दिनेश शर्मा ने ऐशबाग में मोहनीश त्रिवेदी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर मेसर्स अशोक टिंबर स्टोर के साथ प्रदेश की 100 से अधिक यूनिटों का ऑनलाइन उद्घाटन करवाया था। प्रदेश सचिव अख्तर खान ने कहा कि अब पुश्तैनी टिंबर व्यापारी सम्मान के साथ व्यापार कर रहे हैं। मौके पर संरक्षक मूलचंद्र मौर्या, विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी, एजाज खान, वसीम अहमद, रूप कुमार, मानस त्रिवेदी, अंशुल, अरविंद समेत कई टिंबर व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें