फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजधानी में किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेरहमी से पीटा भी; हुए गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 06:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन युवकों ने एक युवती का अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में गिरफ्तारी भी हो गई। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहेली के घर से लौट रही 15 वर्षीय किशोरी को कार सवार तीन युवकों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। घटना के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सड़क पर छोड़कर भाग गए। घटना सोमवार शाम अलीगंज क्षेत्र की है। किशोरी ने देर रात एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि मूलरूप से हरदोई निवासी किशोरी परिवार के साथ अलीगंज क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। वह 9वीं में पढ़ती है। उसके पिता कारपेंटर हैं। सोमवार दोपहर किशोरी सहेली के घर गई थी। शाम करीब सात बजे अकेले घर लौट रही थी। 60 फीट रोड के पास कार सवार तीन युवकों ने उसे जबरन कार में घसीट लिया। शोर मचाने पर मुंह दबा दिया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। एक घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपी कार से उसको 60 फीट रोड के पास छोड़कर भाग गए। बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। रात करीब 12 बजे किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले की जानकारी दी।

पूर्व मकान मालिक का बेटा और उसके दो साथी शामिल
पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर उसके पूर्व मकान मालिक के बेटे जतिन बाजपेई, उसके दोस्त अलीगंज त्रिवेणीनगर निवासी दीपक व उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मंगलवार सुबह जतिन और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल जतिन की कार भी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके तीसरे साथी प्रयागराज निवासी एलएलबी के छात्र विंध्यवासिनी पांडेय को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके ही किराये के कमरे में घटना को अंजाम दिया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि जतिन और दीपक के खिलाफ 2021 में हसनगंज थाने में जुआ अधिनियम और दीपक के खिलाफ 2026 में पत्नी से मारपीट की एफआईआर अलीगंज थाने में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें