फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के तीन विवि को मिले नए कुलपति, अलीगढ़ सहित इन विश्व विद्यालयों में हुईं नियुक्तियां

Sun, 12 Jan 2025 08:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Universities got Vice Chancellor: यूपी के तीन विश्व विद्यालयों को नए कुलपति मिल गए हैं। भाषा विवि लखनऊ के प्रो. एनबी सिंह अलीगढ़ विवि के कुलपति बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की नियुक्तियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के तीन राज्य विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की तैनाती की गई है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। तीनों कुलपतियों का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल का होगा। जारी आदेश के मुताबिक डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा के डॉ. संजीव कुमार को महाराजा सुहेल देव विवि आजमगढ़ का कुलपति नियुक्त किया गया है। आईईटी लखनऊ के शिक्षक व ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के कुलपति प्रो. एनबी सिंह को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि अलीगढ़ का कुलपति नियुक्त किया गया है। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ की प्रो. विमला वाई को मां शाकुंभरी विवि सहारनपुर का कुलपति नियुक्त किया है।

विज्ञापन


पूर्व कुलपति समेत नौ शिक्षकों पर की थी कार्रवाई
प्रोफेसर एनबी सिंह ने कुलपति रहते ही बीते वर्ष मार्च में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति माहरुख मिर्जा समेत नव शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी कार्रवाई की थी। इन सभी पर नियुक्ति के समय दस्तावेजों को छुपाने, अहर्ता पूरी न करने का दोष सिद्ध हुआ था। कार्रवाई के बाद से प्रोफेसर सिंह सुर्खियों में थे।

सवालों के घेरे में खुद की नियुक्ति
प्रो. एनबी सिंह की स्वयं की नियुक्ति भी सवालों के घेरे में है। इसे लेकर हाईकोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई चल रही है। इस पर अभी तक कोई अंतरिम आदेश नहीं हुआ है। हालांकि की बीते वर्ष नवंबर में वह सेवा से रिटायर हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें