फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर एक्सप्रेसवे सहित 4850 करोड़ की तीन परियोजनाओं से बदलेगी लखनऊ की सूरत, फोरलेन से जुड़ेंगे ये जिले

Mon, 13 Jul 2026 09:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Kanpur Expressway: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि शहीदपथ लखनऊ की लाइफलाइन है। इसके ऊपर से एलिवेटेड रोड व मेट्रो की स्वीकृति गडकरी ने दे दी है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह के साथ नितिन गडगरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस सहित 4850 करोड़ रुपये की तीन बड़ी परियोजनाओं की साैगात सोमवार को मिली। सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमर्गा मंत्री नितिन गडकरी ने तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।

विज्ञापन


सैनिक स्कूल में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ ₹541 करोड़ रुपये की लागत वाले 23 किमी के हरदोई–लखनऊ सीमा से लखनऊ रिंग रोड तक फोरलेन और इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर एक किमी के फोरलेन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर नितिन गडकरी ने घोषणा कि इस वर्ष दिसंबर तक शहीद पथ पर बनने वाली एलिवेटेड रोड और मेट्रो की डिजाइन का डीपीआर तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही भूमि पूजन भी कर दिया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग छह लेन बनाया जाएगा। 

इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि शहीदपथ लखनऊ की लाइफलाइन है। इसके ऊपर से एलिवेटेड रोड व मेट्रो की स्वीकृति  गडकरी ने दे दी है। साथ ही लखनऊ सीतापुर हाइवे को सिक्स लेन व किसान पथ के किनारे सर्विस रोड भी बनेगी। इससे लखनऊ से सीतापुर का सफर अब ढाई घंटे नहीं सिर्फ 50 मिनट में पूरा हो सकेगा। आने वाले महीनों में लखनऊ के आसपास कई उद्योग लगने जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कार्यक्रम के दैारान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के बारे में कहा कि श्री गडकरी के शब्दकोश में न शब्द नहीं है।
विज्ञापन


 एक दशक पूर्व प्रदेश पहचान के संकट से गुजर रहा था, लेकिन आज एयर, राष्ट्रीय मार्ग और मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए देश में जाना जाता है। उन्होंने कहा लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का ग्रीनफील्ड राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास में मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने बीते अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे और 28 मई को जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण की भी चर्चा की। साथ ही लखनऊ में मेट्रो के नॉर्थ साउथ कॉरिडोर की कनेक्टिविटी को लेकर काम करने की जरूरत बताई।

यूपी की उन्नति से मजबूत होगा देश
कार्यक्रम के दाैरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहाकि जितनी तरक्की उत्तर प्रदेश की होगी, भारत उतन ही मजबूत होगा। प्रदेश में 50 से 60 हजार करोड़ के नए कार्य होने जा रहे हैं। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा भी हो चुकी है। उन्होंने घोषणा कि इस साल दिसंबर तक शहीद पथ पर बनने वाली एलिवेटेड रोड और मेट्रो की डिजाइन की विस्तृत कार्य योजना डीपीआर बना ली जाएगी। एलिवेटेड रोड मलेशिया की तकनीक से बनाया जाएगा, जो देशभर के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। तीन मंजिला यह एलिवेटेड रोड आने वाले समय में जाम से राहत देने का काम करेगा। उन्होंने प्रदेश में बन रहे राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों का भी उल्लेख किया। जिसमें लखनऊ से गोंडा पडरौना बाईपास, दादरी से लाल कुआं, बाराबंकी से बहराइच, आगरा से ग्वालियर, गाजीपुर से मंजिया, गोरखपुर से शामली, गोरखपुर से सिलीगुड़ी सहित कई राजमार्ग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें