फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन लाख छात्रों को तय तिथि पर नहीं मिली शुल्क भरपाई, 3 अक्तूबर को भुगतान के थे निर्देश

Wed, 07 Oct 2026 09:57 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

तीन अक्तूबर को भुगतान के निर्देश दिए गए थे पर समय पर डाटा तैयार न होने के कारण भुगतान नहीं किया जा सका। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 1.36 लाख पात्र छात्र भी भुगतान से वंचित हैं।
 
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में तीन लाख से अधिक ऐसे पात्र छात्रों को 3 अक्तूबर को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिल सकी, जिन्हें वर्ष 2025-26 में पात्र होने के बावजूद योजना का लाभ नहीं मिला था। राज्य सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर इन छात्रों के भुगतान के लिए दोबारा पोर्टल खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन संबंधित अधिकारी समय पर डाटा तैयार नहीं करवा सके। छात्रों को इसकी स्पष्ट वजह भी नहीं बताई जा रही है।

विज्ञापन


वर्ष 2025-26 में शिक्षण संस्थानों से आवेदन अग्रसारित न होने, पीएफएमएस से आवेदन रिजेक्ट होने समेत अन्य कारणों से बड़ी संख्या में पात्र छात्र योजना के लाभ से वंचित रह गए थे। प्रमुख सचिव, समाज कल्याण अनुराग यादव ने 29 अगस्त को इन छात्रों के डाटा की जांच कर 3 अक्तूबर को भुगतान के लिए विस्तृत समयसारिणी जारी की थी। इसमें डाटा को अलग अलग स्तरों पर आगे बढ़ाने की तिथियां तय की गई थीं।

इन छात्रों को समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भुगतान करना है। अकेले पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में ऐसे 1.36 लाख छात्र हैं। 3 अक्तूबर को इनमें से किसी के खाते में भी राशि नहीं पहुंची। अन्य विभागों में भी यही स्थिति है।
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट के आदेश में पोर्टल खोलने का उल्लेख है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रों को किस वर्ष के बजट से भुगतान किया जाना है। इस संबंध में शासन से निर्देश मांगे गए हैं। वहीं, निदेशक समाज कल्याण संजीव सिंह ने बताया कि तीन अक्तूबर को 3500 छूटे छात्रों के खातों में राशि भेजी गई। जबकि, 1.45 लाख छात्रों को भुगतान प्रक्रिया में है।

छूटे पात्र छात्रों को भुगतान इसी माह : अनुराग
प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण अभियान 3 अक्तूबर से शुरू हो गया है। पिछले वर्ष के आवेदित पात्र छात्रों के मास्टर डाटा को दुरुस्त कर पात्रता संबंधी कार्रवाई पोर्टल पर अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि इसी माह छूटे पात्र छात्रों को भी भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं, 29 अगस्त के शासनादेश का हवाला दिए जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में वे संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें