बीते दिनों संसद में हुई थी वंदे मातरम पर चर्चा।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर के मौलाना आगा सैय्यद अब्बास रिजवी ने कहा कि आज भारत माता की जय और वंदेमातरम के नाम पर डराया जा रहा है। उन्होंने वंदेमातरम का मतलब बताते हुए कहा कि ''वंदे मातरम्'' मां को सलाम है। हमें मां को सलाम करने से कोई एतराज नहीं है। आप लोग आंख की रोशनी से हिंदुस्तान को देखते हो। हम दिल की रोशनी और मोहब्बत की आंखों से भारत को देखते हैं। पाकिस्तान में शिया मुस्लिमों के साथ जो सलूक किया जा रहा है, वही यहां भी हो रहा है। सात करोड़ की आबादी होने के बाद भी हमारा प्रतिनिधित्व केंद्र और राज्य सरकारों में नहीं है।
अधिवेशन में पश्चिम बंगाल के मौलाना फिरोज, बिहार के मौलाना असद यावर, झारखंड के मौलाना मूसी रजा, रांची के मौलाना तहजीबुल हसन, दिल्ली के मेहंदी माजीद, जम्मू-कश्मीर के मौलाना मूसली, मुंबई के मौलाना जहीर अब्बास, पंजाब के मौलाना अनीस हैदर, नेपाल के मौलाना जैनुल आबदीन, बांग्लादेश के मौलाना आफताब आदि शामिल रहे।