यूपी पुलिस में आरक्षी, मुख्य आरक्षी और जेल वार्डर भर्ती परीक्षा से निगेटिव मार्किंग खत्म कर दी गई है। कैबिनेट ने प्रस्ताव को बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी। इससे सीधी भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यूपी पुलिस के आरक्षी, मुख्य आरक्षी और जेल वार्डरों की भर्ती में निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। इन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। अभी तक यूपी पुलिस के आरक्षी व मुख्य आरक्षी के साथ जेल वार्डरों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती थी।
विज्ञापन
निगेटिव मार्किंग खत्म करने का प्रस्ताव कैबिनेट में गया था। प्रस्ताव कैबिनेट में बाई सर्कुलेशन पास किया गया है। अब सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। आरक्षी, मुख्य आरक्षी व जेल वार्डर भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ये अच्छी खबर है।