सोशल मीडिया पर मंत्री ओपी राजभर के घर से करोड़ों की नकदी चोरी की खबर मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद मंत्री के बेटे अरविंद राजभर ने वीडियो बयान जारी कर इसका खंडन किया। कहा कि, उनके एक चालक संजय राजभर के जेवर व नकदी चोरी हुई है। उधर, लखनऊ पुलिस की सूचना पर टांडा कोतवाली पुलिस ने आरोपी रामजीत को उसके घर से मंगलवार को हिरासत में ले लिया। लखनऊ पुलिस अंबेडकर नगर के लिए रवाना हो गई है। रामजीत की पत्नी गीता ने कहा कि मंत्री ओमप्रकाश की कार से सुबह कुछ लोग आए। इसके बाद रामजीत को पीटने लगे। आरोप है कि उनके साथ पुलिस भी थी। वे रामजीत को जबरन साथ ले गए। उनके साथ कुछ महिलाएं भी आई थीं, जो जबरन गीता व उनकी बेटियों को भी ले जाने पर आमादा थीं। आरोपी के पास से कितनी रकम बरामद की गई है, इसको लेकर पुलिस कुछ भी नहीं बोल रही है।