फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहराइच में भाजपा सांसद के घर चोरी, पकड़े गए चोर को बिना कार्रवाई के छोड़ा, सीओ बोले - जानकारी नहीं

Tue, 20 May 2025 07:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में भाजपा सांसद के घर चोरी हो गई। चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह उसे छोड़ दिया और कहा कि वह शराब के नशे में था।
विज्ञापन
बहराइच से भाजपा सांसद आनंद कुमार गोंड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरगाह थाना क्षेत्र में गस्त व सुरक्षा का आलम यह है कि सांसद का घर भी सुरक्षित नहीं बचा है। सोमवार की रात घुसे चोर ने सांसद के घर में लगे जनरेटर का बैटरा चुरा लिया। वहीं पानी की मोटर चोरी करते समय वह रंगे हाथ दबोच लिया गया। चौकीदारों ने पुलिस को सूचना देकर चोर को उनके हवाले कर दिया लेकिन पुलिस ने चोर को शराबी बता कर छोड़ दिया। पुलिस ने चोरी की एफआईआर भी दर्ज नहीं की जो जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


बहराइच सांसद डॉ. आनंद गोंड का घर शहर के बख्शीपुरा मोहल्ले में गोंडा रोड पर स्थित है। सांसद बीते दिनों किसी कार्य से चेन्नई गए हैं और उनके घर पर चौकीदार व कार्यकर्ता मौजूद हैं। सोमवार की रात एक चोर ने सांसद के घर में दस्तक दी और घर में लगे जनरेटर से बैटरा चुरा लिया। चोर ने बैटरा को दीवार के दूसरी तरफ फेंक दिया और फिर दोबारा से पानी की मोटर चोरी करने पहुंचा। इस दौरान आहट से घर में मौजूद चौकीदारों ने उसे मोटर चोरी करते समय रंगे हाथ दबोच लिया। घर में मौजूद चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि तत्काल चना दरगाह पुलिस को दी गई। सूचना पर जीआईसी चौकी प्रभारी व चीता मोबाइल के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हेंं चोर को सुपुर्द कर विधिक कार्रवाई के लिए पत्र सौंप दिया गया। 

ये भी पढ़ें -  गुप्तार घाट पर बहेगी देशभक्ति की बयार, स्थापित की गई सैम मानेकशॉ की मूर्ति और टी-55 टैंक
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का एलान, बिजली निजीकरण के विरोध में 29 मई को देशभर में होगा प्रदर्शन
विज्ञापन


शराबी बताकर चोर को छोड़ा, नहीं दर्ज की एफआईआर
शिकायत कर्ता चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर पर विधिक कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई थी। लेकिन सुबह पता करने पर पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक शराबी था, इसलिए उसे छोड़ दिया। वहीं एफआईआर भी नहीं दर्ज की गई। चंद्र भूषण सिंह ने बताया जिसके बाद आईजीआरएस पर शिकायत कर एफआईआर की मांग की है। उन्होंंने कहा कि जब सांसद के घर हुई चोरी पर पुलिस का यह रवैया है और पकड़े गए चोर को छोड़ दिया तो सामान्य लोगों के साथ पुलिस क्या करती होगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

सीओ अपराध को जानकारी ही नहीं
सांसद डॉ. आनंद गोंड के घर हुई चोरी व पकड़े गए चोर को छोड़ने की घटना जहां जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई तो वहीं सीओ अपराध पहुंप सिंह को घटना की जानकारी ही नहीं है। सीओ पहुंप सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। दरगाह पुलिस से जानकारी करके बताएंगे।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें