फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कल आधी रात को समाप्त हो जाएगा प्रधानों का कार्यकाल, कोई लेन-देन हुआ तो कार्रवाई

Thu, 24 Dec 2020 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के 58 हजार से ज्यादा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर की आधी रात को समाप्त हो जाएगा। पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह ने निर्देश दिए हैं कि ई.ग्राम स्वराज पोर्टल पर सभी प्रधानों के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) शुक्रवार की  रात 12 बजे अनरजिस्टर्ड  कर दिए जाएं।

विज्ञापन


समय से चुनाव न हो पाने के कारण 25 दिसंबर को ग्राम पंचायतें भंग होने के बाद सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को इनका प्रशासक बनाया जाएगा। ग्राम प्रधान अभी तक 15वें वित्त आयोग व पंचम राज्य वित्त आयोग से आवंटित हो रही राशि का उपभोग पब्लिक फाइनेंस मैनेंजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) व ई-ग्राम स्वराज के माध्यम से कर रहे थे।

निदेशक ने बुधवार को सभी डीएम को निर्देश दिए कि 25 दिसंबर के बाद प्रधानों को चेकर के रूप में कोई भुगतान न किया जाए। यदि इसके बाद ई-ग्राम स्वराज पर प्रधानों से कोई लेन.देन हुआ तो संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, एसडीओ पंचायत व डीपीआरओ इसके जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें