फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अप्रैल के महीने में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, इस जिले में पारा 47 के ऊपर, डराने वाली मौसम विभाग की चेतावनी

Sat, 25 Apr 2026 07:44 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रदेश में 27 अप्रैल तक लू और भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा। कई जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंच रहा है। 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की संभावना है, जिससे तापमान 2 से 4 डिग्री घट सकता है और राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पूरा प्रदेश लू की चपेट में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में तेज धूप, गर्मी और लू ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। ज्यादातर जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और शुष्क पछुआ हवाएं भी अपना असर दिखा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन और इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभााव के चलते 28 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में 2-4 डिग्री की कमी आने से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के शाम के बुलेटिन के अनुसार, अप्रैल के महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान 47.4 डिग्री एक बार फिर बांदा में शनिवार को दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल में सबसे ज्यादा तापमान 2022 में बांदा जिले में ही 47.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार

इसके दृष्टिगत प्रदेश में कुछ स्थानों पर दोपहर में लू चलने के साथ कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार हैं। प्रदेश में मेघगर्जन के साथ वर्षा का नया दौर शुरू होने से 28 अप्रैल से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है जिससे लू की स्थितियों में सुधार की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से छिटपुट वर्षा का दौर शुरू होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार की तरह शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में लू का असर देखा गया। बांदा में तापमान सबसे अधिक 47.4 दर्ज किया गया। झांसी में 44.6, आगरा में 44.6, सुल्तानपुर में 43.8, फुर्सतगंज में 43.6, वाराणसी में 43 और लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें