फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घोषित हुआ दरोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम, इस वेबसाइट से चेक करें अपना रिजल्ट; मार्च में हुई थी परीक्षा

Tue, 14 Jul 2026 08:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Sub-Inspector Recruitment Exam: मार्च 2026 में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। उम्मीदवार वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
यूपी दरोगा भर्ती का परिणाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस  और इसके समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इसी साल 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अगले चरणों में सफल रहे अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर कुल 4543 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चुन लिया गया है। बोर्ड ने पदवार और श्रेणीवार चयन सूचियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी हैं, जहाँ विज्ञप्ति भी देखी जा सकती है। इसके अलावा, अभ्यर्थी सीधे siupexam25.com/sifinalresults… लिंक के माध्यम से भी अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड ने सभी सफल उम्मीदवारों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी सूचित किया है कि इस लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक  22 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी नियत तारीख से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें