फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: परिषदीय विद्यालयों में विशेष शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

Thu, 30 Oct 2025 07:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Teacher Process in UP: यूपी के परिषदीय स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को अलग से पढ़ाया जाएगा। इसके विशेष शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
यूपी में शिक्षक भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस क्रम में पहले चरण में वर्तमान में पढ़ा रहे 61 जिलों के 443 विशेष शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए इनका अभिलेख सत्यापन व अन्य योग्यता की जांच की जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में पिछले दिनों विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों के सापेक्ष विशेष शिक्षकों के 5352 पद चिह्नित किए गए थे। इन पदों पर भर्ती की जानी है। विभाग ने यह तय किया कि इसके लिए पहले से पढ़ा रहे विशेष शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। इसके बाद शेष खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी क्रम में यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि टीईटी, सीटेट व आरसीआई के नियमों के अनुसार आवश्यक योग्यता पूरी करने वाले विशेष शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। इसके लिए उन्हें सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ राज्य आयुक्त दिव्यांगजन के राजधानी स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से उपस्थित होना होगा। यह प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए जिला व मंडलवार विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि इसके अनुसार अपने जिले के विशेष शिक्षकों को निर्धारित जगह व समय पर उपस्थित होने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।
विज्ञापन


सहायक स्टोर कीपर की टंकण परीक्षा के लिए 1526 शाॅर्टलिस्ट
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सहायक स्टोर कीपर के 199 व सहायक ग्रेड तीन के एक पद पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि इसके तहत टंकण परीक्षा के लिए 1526 अभ्यर्थियों का परिणाम व कट ऑफ जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसे आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें