सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट की। जिसमें उन्होंने मां कूष्माण्डा की आराधना के अवसर पर उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण समृद्धि का संदेश दिया गया। संदेश में कहा गया कि जब महिलाओं को शक्ति और अवसर मिलते हैं, तो वे अभावों को परिश्रम, परिश्रम को आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भरता को समृद्धि में बदल सकती हैं। संदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की महिलाएं अब केवल सरकारी योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
सृजन, ऊर्जा और समृद्धि की सनातन प्रतीक माँ कूष्माण्डा की आराधना का संदेश है- जहां नारी को शक्ति और अवसर मिलता है, वहां अभाव परिश्रम में, परिश्रम आत्मनिर्भरता में और आत्मनिर्भरता समृद्धि में बदलती है। उत्तर प्रदेश की नारी अब केवल विकास की लाभार्थी नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही हैं। वर्ष 2017 से पहले महिलाओं के लिए न अवसर था, न संसाधन और न ही सरकार के पास नीति और नीयत... आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही है। बीसी सखी गांवों में बैंकिंग सेवाओं की सशक्त कड़ी हैं; लखपति दीदी आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन गई हैं; ड्रोन दीदी खेती में आधुनिक तकनीक का नेतृत्व कर रही हैं और स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका, उद्यमिता और कृषि आधारित रोजगार के अवसरों का विस्तार हो रहा है। अब नारी केवल परिवार की समृद्धि का आधार नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की संचालक और नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। जब गांव की नारी समृद्ध होगी, तभी उत्तर प्रदेश सही मायने में समृद्ध और सशक्त बनेगा। जय माँ कूष्माण्डा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 14, 2026