फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा के संगठन में बढ़ेगी महिलाओं की संख्या, बूथ समिति से होगी शुरुआत, यह है पार्टी की आगे की योजना

Mon, 28 Oct 2024 10:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी भाजपा में आने वाले समय में महिलाओं की संख्या बढ़ने जा रही है। आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है। चुनाव की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
यूपी भाजपा संगठन में होगा बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उप चुनाव के साथ ही 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने पार्टी के संगठन में आधी आबादी की भागीदारी बढ़ाने का फैसला किया है। पार्टी ने तय किया है किराज्य से लेकर बूथ स्तर तक के संगठन में महिलाओं को तरजीह दिया जाएगा। संगठन के राज्य से लेकर बूथ स्तर तक की टीम में 33 फीसदी महिलाओं को पद दिए जाएंगे । चुनाव की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होगी। 15 से 30 नवंबर तक सभी 1.63 लाख से ज्यादा बूथों पर बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति का चुनाव होगा। उसके बाद मंडल के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


सांगठनिक चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से सोमवार को राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजित की गई। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण व प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में हुई कार्यशाला संगठन चुनाव के आगामी कार्यक्रमों के साथ ही सदस्यता अभियान, प्रदेश में दो लाख से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने और बूथ समितियों के गठन के साथ मंडल व जिला के संगठन चुनाव पर चर्चा हुई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने के बाद पहली बार हो रहे भाजपा संगठन के चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनको न्यूनतम 33 फीसदी पद देने का निर्णय किया गया है।

इस मौके पर डॉ.के लक्ष्मण ने कहा कि इस बार देश में 10 करोड़ 50 लाख से अधिक भाजपा के सदस्य बने हैं। भाजपा के लिए पहले देश फिर पार्टी और बाद में स्वयं का चिन्तन ही विचारधारा है। इसी में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद निहित है। जबकि विपक्ष की विचारधारा में लूट-खसूट, स्वयं का लाभ, तुष्टिकरण, अलगाववाद निहित है। लक्ष्मण ने कहा कि 2024 में सदस्यता अभियान में यूपी देश में प्रथम स्थान पर है। सक्रिय सदस्यता में भी प्रदेश बहुत आगे है।
विज्ञापन


प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि संगठन चुनाव के लिए 5 से 7 नवंबर तक सभी 98 संगठनात्मक जिलों में कार्यशाला होगी। उसके बाद 8-15 नवंबर तक मंडल स्तर पर कार्यशाला होगी। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव के लिए बूथ समिति गठन उन्हीं बूथों पर किया जाएगा, जहां पार्टी के 50 से अधिक प्राथमिक सदस्य हों। बूथ समिति में एक बूथ अध्यक्ष, एक सचिव, एक वॉट्सऐप ग्रुप प्रमुख, एक मन की बात प्रमुख होगा। समिति में से ही पन्ना प्रमुखों का चयन भी किया जाएगा। कार्यशाला को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राष्ट्रीय सह संगठन चुनाव अधिकारी श्री नरेश बंसल ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

बूथ समिति में होंगी कम से कम दो-तीन महिलाएं

भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
संगठन में महिलाओं को न्यूनतम 33 फीसदी पद दिया जाएगा। 11 सदस्यीय बूथ समिति में भी कम से कम तीन महिलाएं होनी चाहिए। यह भी तय किया गया है कि अनुसूचित जाति और ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व भी पर्याप्त होना चाहिए। ऐसा सामने आया है कि मंडल और जिलों की टीम में ओबीसी और एससी वर्ग के लोगों की संख्या कम रहती है। बूथ अध्यक्ष में पार्टी के सक्रिय सदस्य को प्राथमिकता दी जाएगी।

पुनर्विचार समिति गठित होगी
महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बताया कि संगठन चुनाव में किसी भी तरह की शिकायत के समाधान के लिए पुनर्विचार समिति गठित होगी। समिति में एक संयोजक और दो सह-संयोजक होंगे। शिकायत को ई-मेल या लिखित पत्र के माध्यम से समिति को भेजा जाएगा। मंडल से लेकर प्रदेश टीम में पार्टी के सक्रिय सदस्य को ही पद दिया जाएगा।

सक्रिय सदस्यों का सत्यापन होगा
महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बताया कि भाजपा की ओर से बनाए जा रहे सक्रिय सदस्यों का सत्यापन भी किया जाएगा। सत्यापन के लिए भी जिला स्तर पर दो पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों की सूची जारी की जाएगी।

सह प्रभारियों को भी जिम्मेदारी
सदस्यता अभियान के सह प्रभारियों को क्षेत्र आवंटित किए हैं। अनिल चौधरी को पश्चिम, हरीश कुमार सिंह को बृज, मुकुट बिहारी वर्मा को कानपुर, रंजना उपाध्याय को अवध, राजेंद्र तिवारी को काशी और कमलेश कुमार को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह और डॉ. अरुणकांत त्रिपाठी को प्रदेश समन्वयक बनाया गया है।

जनवरी तक होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
पार्टी के संगठन चुनाव में 1819 संगठनात्मक मंडल और 98 जिलों में भी नई टीम बनेगी। सूत्रों के मुताबिक पहले 1.50 लाख से अधिक बूथ इकाई का चुनाव होगा। उसके बाद 1819 मंडल अध्यक्ष बनाए जाएंगे। मंडल के बाद 98 संगठनात्मक जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष के बाद अवध, काशी, गोरखपुर, कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज और पश्चिम क्षेत्र का चुनाव होगा। सबसे अंत में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।उत्तर प्रदेश में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष जनवरी तक मिल जाएगा।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें