फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वालों को सरकार देगी एक लाख रुपए, ऐसे करने होगा आवेदन

Fri, 10 Jul 2026 09:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Kailash Mansarovar Yatra: यदि आप यूपी में रहते हैं और आपने कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी की है तो प्रदेश सरकार आपको एक लाख का अनुदान देगी। 

 
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले प्रदेश के मूल निवासी तीर्थयात्रियों को धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके तहत अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यात्रा पूरी करने वाले पात्र तीर्थयात्री यात्रा समाप्त होने की तिथि से 90 दिनों के अंदर धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट www.updharmarthkarya.in व http://www.updharmarthkarya.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में तीर्थयात्रियों को नई पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट व वीजा की प्रति, बैंक खाते का विवरण, कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने का प्रमाण-पत्र आदि आवश्यक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था 15 जून को गाजियाबाद के इंदिरापुरम से रवाना हुआ था। दो जुलाई को यात्रा पूरी कर वापस लौट आया है। ऐसे में यात्रा पूरी कर चुके पात्र तीर्थयात्री अब राज्य सरकार की अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ताकि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित एक लाख के अनुदान का लाभ समय से मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें