फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गो-संरक्षण को बढ़ावा देने पर आधारित 'गोदान' फिल्म प्रदेश में टैक्स फ्री, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 06 Feb 2026 08:34 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश सरकार ने गो संरक्षण पर आधारित फिल्म 'गोदान' को टैक्स फ्री किया है। विनोद चौधरी की इस फिल्म को देशभर में रिलीज किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे गो संरक्षण का संदेश आम जनता तक पहुंचेगा। टैक्स फ्री होने से टिकट सस्ते होंगे और अधिक लोग फिल्म देख सकेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने गो संरक्षण पर आधारित फिल्म 'गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। विनोद चौधरी द्वारा निर्मित व निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सरकार का मानना है कि फिल्म के माध्यम से गो संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचेगा और आमजन को इस विषय की गंभीरता से जोड़ने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


भारतीय संस्कृति में गोवंश के महत्व और पंचगव्य आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर बनी इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक बीते दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। करीब दो घंटे की इस फिल्म में गाय के धार्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक महत्व को दर्शाया गया है। 

टैक्स फ्री होने के बाद टिकट के दाम में कमी होने से अधिक लोग फिल्म देख सकेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभालने के बाद गो-तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा बीते नौ वर्षों में प्रदेश में साढ़े सात हजार से ज्यादा गो-आश्रय स्थल बनाए गए, जहां 12 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश संरक्षित किए जा चुके हैं। हर जिले में गो संरक्षण समितियों का गठन किया गया है। डीएम व एसएसपी इसके नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें