फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में, इन 35 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी; बारिश बढ़ा सकती है समस्याएं

Mon, 06 Jan 2025 07:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Fog Alert in UP: पूरा यूपी शीतलहर की चपेट में है। रविवार को ज्यादातर जिलों में धूप नहीं निकली। मौसम विभाग ने सोमवार को 35 जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
यूपी में शीतलहर की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। इस बीच हाड़ कंपाती गलन भरी पछुआ और कोहरे की चादर इस ठंड को और मारक बना रही है। रविवार को कोहरे की मोटी चादर की वजह से प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर जैसे शहरों में दृश्यता शून्य तक सिमट गई, वहीं बरेली, कुशीनगर और वाराणसी में दृश्यता 50 मी. तक सिमट गई। घने कोहरे की चादर की वजह से सुबह के वक्त वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। सोमवार के लिए मौसम विभाग की ओर से 30 जिलों में ठंड के बढ़ने और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के 35 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है।

विज्ञापन

हो सकती है बारिश

बारिश से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
अरब सागर से आ रही नमी की वजह से राजधानी समेत यूपी के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और अरब सागर से आ रही नमी की वजह से प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव आने वाला है। पश्चिमी यूपी में सोमवार को बूंदाबांदी के संकेत हैं। वहीं प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाके समेत बुंदेलखंड में घना कोहरा छाने की संभावना है। 7 दिसंबर से फिर से ठंड और कोहरे में बढ़ोतरी के संकेत हैं। रविवार को 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ इटावा सबसे ठंडा रहा। वहीं चुर्क में सर्वाधिक 21 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

सोमवार को शीत दिवस होने की संभावना

वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

घना कोहरा छाने की संभावना

यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें