फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के कई जिलों से विक्षोभ का असर हुआ कम, अगले पांच दिनों में बढ़ेगा पारा, ये हैं पूर्वानुमान

Tue, 06 May 2025 02:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। इधर कुछ जिलों में वज्रपात होने की भी संभावना है। 
विज्ञापन
प्रदेश में कल से बढ़ेगी गर्मी की तपिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से तेज हवाओं और बूंदाबांदी के दौर के बाद, पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ना शुरू हो गया है।अब बदले हुए मौसम का असर पूर्वी, तराई और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और बुंदेलखंड तक सिमट कर रह गया है। बुधवार के लिए प्रदेश के ऐसे 39 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार के बाद उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बादलों की आवाजाही का दौर खत्म होगा और पारा चढ़ने के साथ गर्मी फिर से सिर उठाएगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और वेदर सिस्टम का असर कमजोर पड़ना शुरू हो गया है। तराई, बुंदेलखंड और कुछ पश्चिमी जिलों को छोड़कर बाकी हिस्से में बुधवार से तापमान का चढ़ना शुरू होगा।  अगले 5 से 6 दिनों में  अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की उछाल आने की संभावना है।

कुछ जिलों में बादल तो कहीं होगी धूप 
मौसम विभाग ने मंगलवार से बुधवार के बीच पश्चिमी तराई जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर,  बागपत के साथ ही  दिल्ली एनसीआर के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर तक जा सकती है।
विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में भी मौसम में करवट लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को राजधानी में छिटपुट बदल तो रहे, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप खिलने से उमस और तपिश भी महसूस की गई। प्रदेश के बाकी हिस्सों की तरह लखनऊ में भी अब पारे में बढ़त देखने को मिलेगी।
 

यूपी: खत्म हुआ सुहावने मौसम का दौर, आज से प्रदेश में यू-टर्न लेगा मौसम, जारी हुआ अलर्ट; कल यहां गिरे थे ओले

विज्ञापन

यहां है मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना

वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें