उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी और बारिश के दाैर के साथ अक्तूबर की शुरुआत हुई है। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी पर लगाम लगी है। माैसम विभाग ने शनिवार के लिए बिहार से सटे बलिया, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया सहित प्रदेश के नाै जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तराई और पूर्वांचल के इन जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने माैसम में आए इस बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर और उड़ीसा व आंध्रप्रदेश के तट गोपालपुर और पाराद्वीप के बीच एक चक्रवात की माैजूदगी बताई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी का दाैर 7 अक्तूबर तक जारी रह सकता है।