फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इन तीन बड़े फैक्टर्स के भरोसे चुनाव में जाएगी भाजपा, लाभार्थियों को बूथ तक साधने की तैयारी; यह है रणनीति

Tue, 15 Sep 2026 06:22 AM IST
रोहित मिश्र सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला लखनऊ

सार

UP Assembly elections: यूपी भाजपा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा की नजर युवा वोटों के साथ-साथ महिला और गरीब लाभार्थियों पर भी है। 
विज्ञापन
योगी के साथ केंद्रीय नेतृत्व भी हुआ सक्रिय। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विधानसभा चुनाव 2027 का मैदान सजने से पहले ही भाजपा ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी ने महिला, युवा और गरीब को चुनावी रणनीति के केंद्र में रखा है। तीनों वर्गों के मुद्दों के जरिये विपक्ष पर सियासी हमला करने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर तैयार एजेंडे को बूथ स्तर तक पहुंचाने और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क बढ़ाने की रणनीति बनाई जा रही है।

विज्ञापन


भाजपा का मानना है कि पिछले नौ वर्षों में महिला, युवा और गरीबों के लिए लागू की गई योजनाओं को चुनावी अभियान का आधार बनाया जा सकता है। पार्टी महिला सुरक्षा और सम्मान के साथ आवास, राशन, उज्ज्वला और स्वरोजगार जैसी योजनाओं को प्रमुखता से उठाएगी। इन योजनाओं का लाभ पाने वाली महिलाओं और परिवारों से सीधा संवाद कर सरकार के पक्ष में माहौल तैयार किया जाएगा।

प्रदेश स्तर पर तैयार मुद्दों और अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। लाभार्थी संपर्क अभियान के जरिये केंद्र या प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले परिवारों तक पहुंचने पर जोर रहेगा।

विज्ञापन

युवा वोट पर नजर, रोजगार पर पलटवार

भाजपा युवा वर्ग के बीच रोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को उठाएगी। बेरोजगारी को लेकर विपक्ष के हमले का जवाब सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से देने की तैयारी है। पार्टी की कोशिश होगी कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के बीच रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े सरकार के प्रयासों का संदेश पहुंचे। गरीब मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए मुफ्त राशन, आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं को जरिया बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विपक्ष के लिए तैयार होगा अलग पैकेज

महिला, युवा और गरीबों से जुड़े सवालों पर विपक्ष को घेरने के लिए अलग पैकेज बनाया जाएगा। भाजपा विपक्ष के कार्यकाल, अधूरे वादों और मौजूदा राजनीतिक रुख के जरिये चुनावी बहस को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश करेगी। चुनाव नजदीक आने के साथ अभियान को आक्रामक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें