फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हवा का रुख बदलते ही प्रदेश में चढ़ने लगा तापमान, बुधवार से बढ़ेगा रात का पारा भी; पूर्वानुमान जारी

Tue, 18 Nov 2025 07:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। पछुआ हवा थमते ही दिन में चुभने वाली धूप महसूस हुई। रात के तापमान में भी बदलाव होगा। 
विज्ञापन
आज दिन में रही चुभने वाली धूप।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में माैसम ने एकदम से करवट लिया है। बीते कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के थमने के बाद मंगलवार से उत्तर प्रदेश में उत्तरी पूर्वा हवाएं चलनी शुरू हुईं। इसके असर से प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में हल्की बढ़त आई और धूप में तपिश महसूस की गई। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में रात में हो रही आंशिक शीतलहर से मंगलवार को राहत मिली।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। हालांकि इस बीच सुबह-शाम और रात में ठंड बनी रहेगी। दिन में अच्छी धूप खिलेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में चल रही गलन भरी पछुआ मंगलवार से थम गई। साथ ही कई जिलों में रात में चल रही आंशिक शीतलहर से फिलहाल राहत मिली है। अगले तीन-चार दिनों तक दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें